चोरों का गिरोह पकड़ाया , 4.50 लाख का माल बरामद

Gang of thieves caught, goods worth Rs 4.50 lakh recovered
चोरों का गिरोह पकड़ाया , 4.50 लाख का माल बरामद
नागपुर चोरों का गिरोह पकड़ाया , 4.50 लाख का माल बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में वाहन चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से 11 दोपहिया वाहन सहित करीब 4 लाख 50 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। 

पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई : पुलिस के अनुसार प्लाॅट नं. 29, सर्वश्री नगर, गली नं.-6, दिघोरी, हुड़केश्वर निवासी मयूर दादाराम मेहर (28) ने हुडकेश्वर थाने में वाहन चोरी की शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि, उनकी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (एम.एच.-36-एस.-5385) लॉक करके घर के सामने रखी थी।  12-13 जनवरी के दरमियान चोर ने मोटरसाइकिल चुरा ली। हुड़केश्वर पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त जांच के दौरान गुप्त सूचना पर आरोपी एेजाज अहमद उर्फ बाबा नियाज अहमद (21) और मुख्तार मेहबूब खान  (18),  सिवनकर नगर झोपड़पट्टी, बौद्ध विहार के पास नंदनवन निवासी को धरदबोचा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शहर के विविध थाना क्षेत्रों से 11 दोपहिया वाहनों चुराने की बात स्वीकार की। इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी अब्दुल हक उर्फ सब्बू  सैयद  (18),   सिवनकर नगर, झोपड़पट्टी,  नंदनवन और शहजाद खान साजिद खान (21), शक्तिमाता नगर, नंदनवन को गिरफ्तार किया। प्रकरण में फरार आरोपी शादाब शेख सत्तार शेख  (29),  शक्तिमाता नगर,  नंदनवन को चोरी के सभी वाहन बेचने की जानकारी आरोपियों ने दी। पुलिस ने आरोपी शहजाद खान के मकान के टीनशेड से 11 दोपहिया वाहन जब्त किए। पुलिस ने आरोपी एजाज अहमद, मुख्तार खान, अब्दुल हक और शहजाद खान को गिरफ्तार किया। 

ये वाहन हुए जब्त : आरोपियों से पुलिस ने  वाठोड़ा क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल एम.एच.-49-के.-5469 होंडा शाइन, एम.एच.-40-बी.बी.-0479 पैशन प्रो, सक्करदरा क्षेत्र से दोपहिया वाहन एम.एच.-49-के.-1676 स्प्लेंडर, मैस्ट्रो क्रमांक एम.एच-49-एक्स.-2286, सीडी डीलक्स दोपहिया वाहन एम.एच.-31-बी.पी.-6631, हुड़केश्वर  क्षेत्र की दोपहिया वाहन पैशन एम.एच.-40-आर.-4558, पैशन एम.एच.-36-एस.-5385, नंदनवन क्षेत्र से यामाहा एम.एच.-49-पी.-0415, एम.एच 31 बी.एक्स 451,  गणेशपेठ क्षेत्र से चोरी हुए दोपहिया वाहन  एक्टिवा एम.एच.-31-एफ.एच.-7664 और दोपहिया वाहन टीवीएस एम.एच.-35-जे.-8510 सहित 11 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। इन वाहनों की कीमत करीब 4.50 लाख रुपए बताई गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच की अपर पुलिस आयुक्त नीवा जैन, उपायुक्त मुमक्का  सुदर्शन के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त  राेशन पंडित के नेतृत्व में उपनिरीक्षक  अनिल इंगाेले,  बलराम झाड़ोकर (साइबर सेल), हवलदार नामदेव टेकाम,  दीपक रीठे,  विलास कोकाटे, पंकज हेड़ाऊ,  कपिलकुमार तांडेकर ने कार्रवाई की। 
 

Created On :   16 Jan 2023 11:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story