उत्तर प्रदेश पुलिस पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

Gangster firing on Uttar Pradesh police arrested
उत्तर प्रदेश पुलिस पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  इलाहाबाद (उ.प्र.) के कौशाम्बी जिला के सैनी थाने की पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक गैंगस्टर को नंदनवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अभिजीत उर्फ अपजीत सोमनाथ पांडे (32) है। वह उत्तर प्रदेश में एक गिरोह संचालित करता था। पुलिस से मुठभेड़ होने पर गिरोह के साथ भागकर नागपुर आ गया। वह नागपुर में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी को शहर अपराध शाखा पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी के बारे में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोहन सिंह को भी सूचित कर दिया गया है।

विभिन्न थानों में दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार नंदनवन थाने के हवलदार संजय शाहू ने नायब सिपाही संदीप गवली, भीमराव ठोमरे, विनोद झिंगरे के साथ गत 18 जुलाई को गश्त के दौरान गोपाल कृष्ण नगर, वाठोड़ा रिंग रोड से  अभिजीत पांडे को चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी के नागपुर में होने की खबर उत्तर प्रदेश पुलिस ने नागपुर पुलिस को पहले ही दे दी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सागर काॅलोनी  नंदनवन में किराए से रह रहा है। नंदनवन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी सेंधमारी का शातिर अपराधी है। आरोपी और उसके गिरोह पर शहर के विविध थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। 

ज्वेलरी की दुकान में की सेंधमारी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 6 माह पहले हुड़केश्वर में ज्वलेरी शॉप में सेंधमारी की थी। उसके गिरोह के दो लोग पकड़े गए थे, तब से यह फरार था।  उसने बताया कि गत 15 जुलाई 2020 को सैनी पुलिस थाना जिला कौशाम्बी में गिरोह के साथ डकैती डालने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस आ गई, जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भाग कर नागपुर आ गया। पुलिस उपायुक्त विवेक मसाड,  सहायक पुलिस आयुक्त धोपावकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संदीपान पवार, द्वितीय निरीक्षक अरविंद भोले व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया। 

Created On :   20 July 2020 8:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story