नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मलेन ०१ मार्च को 

General meeting of Municipal Council on March 01
नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मलेन ०१ मार्च को 
पन्ना नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मलेन ०१ मार्च को 

डिजिटल डेस्क,पन्ना। नगर पालिका परिषद पन्ना का साधारण सम्मलेन दिनांक ०१ मार्च २०२३ को नगर पालिका परिषद पन्ना में दोपहर ०२ बजे से आहूत किया गया है। सम्मलेन की अध्यक्षता नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय द्वारा की जायेगी। नगर पालिका की अध्यक्ष की अनुमति से मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशी कपूर गढपाले द्वारा परिषद के  साधारण सम्मलेन का एजेन्डा जारी करते हुए इसकी सूचना सभी सदस्यों को दी गई है आयोजित साधारण सम्मलेन के लिए जारी एजेन्डे में जो विषय सम्मलित किए गए है उनमें निकाय के द्वारा निर्माण कार्य हेतु प्राप्त दरें एवं सामग्री क्रय हेतु प्राप्त दरों की स्वीकृति पर विचार, राज्य शासन से फायर वाहन क्रय हेतु प्राप्त अनुदान से फायर वाहन क्रय स्वीकृति पर विचार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ०८ नग टिपर वाहन क्रय हेतु प्राप्त अनुदान से वाहन क्रय की स्वीकृति पर विचार,वित्तीय वर्ष २०२३-२४ के लिए बाजार बैठकी एवं बस स्टैण्ड फीस वसूली ठेके के माध्यम से कराए जाने पर विचार, वित्तीय वर्ष २०२३-२४ के लिए विश्रामआलय की वसूली ठेके से कराए जाने के संबंध में विचार, पन्ना नगर की पेय जल आपूर्ति हेतु देवेन्द्रनगर के पास स्थित बंाध से पाईप लाईन डालने हेतु खनिज विकास प्रतिष्ठान मंद से १५.३५ करोड़ रूपए स्वीकृति उपरांत कार्य कराए जाने की स्वीकृति पर विचार, नामांतरण प्रकरणों की स्वीकृति पर विचार शामिल है। 

Created On :   26 Feb 2023 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story