गो एयर ने फिर शुरू की मुंबई की उड़ान

Go Air resumed flights to Mumbai
गो एयर ने फिर शुरू की मुंबई की उड़ान
गो एयर ने फिर शुरू की मुंबई की उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गो एयर विमान कंपनी ने अपनी मुंबई की उड़ान फिर से आरंभ कर दिया है। गो एयर का विमान क्रमांक 2601 सुबह 7.40 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचा। इसके बाद क्रमांक 2607 ने सुबह 8.40 बजे मुंबई की उड़ान भरी। मुंबई का यह विमान नियमित रहने वाला है। 

गो एयर विमान कंपनी ने यात्रियों की कमी का हवाला देकर 1 जुलाई से दिल्ली, मुंबई और पुणे की उड़ानों को बंद कर दिया था। इसके साथ ही गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों के शेड्यूल आने के बाद उनको भी 7 जुलाई तक के लिए रद्द कर दिया गया था। अभी दिल्ली, पुणे के साथ ही गोवा और अहमदाबाद पर सस्पेंस बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 8 जुलाई से विमान कंपनी दिल्ली, पुणे, गोवा और अहमदाबाद की भी उड़ानें आरंभ करेगी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Created On :   7 July 2020 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story