गोंदिया पॉलिटेक्निक कॉलेज को एनबीए दर्जा मिला 

Gondia Polytechnic College got NBA status
गोंदिया पॉलिटेक्निक कॉलेज को एनबीए दर्जा मिला 
मानांकन गोंदिया पॉलिटेक्निक कॉलेज को एनबीए दर्जा मिला 

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। शासकीय तंत्रनिकेतन गोंदिया(जीपीजी) के तीन अभियांत्रिकी पदविका पाठ्यक्रमों को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडेशन (एमबीए) नई दिल्ली का तीन वर्ष के लिए मानांकन प्राप्त हुआ है। यह जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह जानकारी  पत्र परिषद में प्राचार्य डा.चंद्रकांत गोलघाटे ने दी। उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन एकार्ड (मान्यता संस्थानों का वैश्विक संघ) अंतर्गत नियमों पर आधारित यह मानांकन है। यह महाराष्ट्र राज्य तंत्र शिक्षण मंडल मुंबई द्वारा हाल ही में कॉलेज को प्राप्त उत्कृष्ट संस्था मानांकन से उच्च दर्जे का मानांकन है। वर्ष 2022 से 2025 की अवधf के लिए यंत्र अभियांत्रिकी, संगणक अभियांत्रिकी एवं सूचना प्रोद्योगिकी पाठ्यक्रमों को एनबीए मानांकन प्राप्त हुआ है। यह एनबीए मान्यता 9 से 11 दिसंबर 2022 के दौरान देश के सर्वोच्च विश्व विद्यालयों के चार वरिष्ठ प्राध्यापकों के समावेश वाली विशेषज्ञ समिति की जांच के आधार पर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपना देश वॉशिंगटन एकार्ड पर पूर्ण हस्ताक्षर करने वाला देश होने के कारण कॉलेज के इस यश से विद्यार्थियों को भारत के सर्वोच्च उद्योगों के अलावा वॉशिंगटन एकार्ड के अन्य सदस्य देशों में रोजगार प्राप्त करने के साथ ही उच्च अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं विद्यापीठों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश मिलने में लाभ होगा। उन्होंने बताया कि गोंदिया पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना वर्ष 2009 में हुई। 

Created On :   11 Feb 2023 5:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story