सरकारी और अर्धसरकारी कर्मचारी उतरे सड़क पर

Government and semi-government employees came on the road
सरकारी और अर्धसरकारी कर्मचारी उतरे सड़क पर
चंद्रपुर  सरकारी और अर्धसरकारी कर्मचारी उतरे सड़क पर

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर  । एनपीएस योजना रद्द कर पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों को लागू करने की मांग को लेकर  14 मार्च  से राज्य सरकारी-अर्धसरकारी, शिक्षक-शिक्षकेत्तर, महानगर पालिका, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा राज्यव्यापी बेमियादी हड़ताल जिलाधिकारी कार्यालय के सामने शुरू की गई। साथ ही जिला परिषद, जिला अस्पताल के बाहर कर्मचारियों की दूसरे दिन हड़ताल जारी थी। निरंतर दो दिनों से कर्मचारियों की हड़ताल से प्रशासकिय कामकाज प्रभावित हुआ है। इससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई कार्यों पर असर पड़ा है। हड़ताल से आम नागरिकों को मुसीबतें झेलनी पड़ रही है।  हड़ताल के दूसरे दिन जिलाधिकारी तथा जिला परिषद कार्यालय के सामने हड़ताल मंडप में सुबह से ही बड़ी संख्या में विविध विभाग के कर्मचारियों का समूह समर्थन में पहुंच रहे थे। 

दो दिनों से जारी हड़ताल से जिले का करोड़ों रुपए का नुकसान होने की जानकारी मिली है। हालांकि पंजीयन व मुद्रांक शुल्क विभाग का लगभग 50 लाख के राजस्व का नुकसान होने की जानकारी मिली है। जिले में 16 पंजीयन व मुद्रांक कार्यालय है। इसी के साथ मार्च एंडिग के कार्य भी ठप पड़ गए। जानकारी मिली कि, चपरासी हड़ताल पर जाने से कई विभाग के कार्यालयों के दरवाजंे अधिकारियों ने खोले। जिले सें मिली जानकारी अनुसार सिंदेवाही तहसील में पंचायत समिति तथा तहसील कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने नारेबाजी की। जबकि गडचांदुर में सरकारी कार्यालय सहित स्कूल भी बंद रही। । 


 

Created On :   16 March 2023 2:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story