संविधान जागरुकता के लिए सरकार चलाए उपक्रम

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सुझाव संविधान जागरुकता के लिए सरकार चलाए उपक्रम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संचालन करने वाले भारतीय संविधान को लेकर व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है ताकि नागरिक अपने कर्तव्यों और अधिकारों को जान सके। इस मुद्दे पर संविधान फाउंडेशन संस्था ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख कर शिक्षा संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों की मदद से विविध उपक्रम चलाने का सुझाव दिया है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और संविधान फाउंडेशन के ई-जेड खोब्रागडे ने राज्य के स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के साथ ही सभी कार्यालयों में संविधान प्रस्ताविका के प्रदर्शन को जरूरी बताया है।

उन्होंने कहा कि शहर के आरबीआई चौक को संविधान चौक का नाम देकर और वहां संविधान प्रस्ताविका उभारकर प्रदेश भर में मिसाल पेश की जा सकती है। नियमित रूप से संविधान साहित्य सम्मेलन, संविधान साक्षरता अभियान आदि आयोजन किए जा सकते हैं। इस उपक्रम के लिए जिलास्तर पर समिति गठित कर सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों और संस्थाओं का सहयोग लिया जा सकता है।

 

Created On :   25 Oct 2021 8:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story