- Home
- /
- झंडा गीत का सामूहिक गायन, जुटे समाज...
झंडा गीत का सामूहिक गायन, जुटे समाज बंधु
By - Anita Peddulwar |21 Oct 2021 12:06 AM GMT
दोसर वैश्य महासभा ने किया झंडा गीत का सामूहिक गायन, जुटे समाज बंधु
डिजिटल डेस्क, नागपुर । श्री दोसर वैश्य महासभा नागपुर द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं झंडा गीत रचयिता स्वतंत्रता सेनानी, पद्मश्री श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ की 125वीं जयंती पर दोसर भवन चौक पर ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महापौर दयाशंकर तिवारी, केंद्रीय खादी व ग्रामोद्योग आयोग के केंद्रीय सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, महासभा के अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता, मंत्री जवाहरलाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Created On :   21 Oct 2021 5:35 AM GMT
Next Story