पगरा मंडलम में कांग्रेस का हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम संपन्न

By - Bhaskar Hindi |25 Feb 2023 3:59 PM IST
पन्ना पगरा मंडलम में कांग्रेस का हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम संपन्न
डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना जिले की अमानगंज तहसील अंतर्गत आने वाले पगरा ग्राम में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहाँ ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्षद राधा धूराम चौधरी की मौजूदगी में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार की 14 महीने की सरकार की खूबियां गिनाई एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराया।
Created On :   25 Feb 2023 3:59 PM IST
Next Story