- Home
- /
- सगाई की खुशी मातम में बदली, युवक की...
सगाई की खुशी मातम में बदली, युवक की मौत
डिजिटल डेस्क,नागपुर। सगाई समारोह के दौरान लड़की के रिश्तेदार की मौत हो गई, जिससे सगाई की खुशी मातम में बदल गई। मानकापुर थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया। मृतक झिंगाबाई टाकली स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी अपार्टमेंट निवासी रोहित कपूरचंद कावेर (29) था। रविवार की शाम को उसके मामा की लड़की का मानकापुर स्थित श्रीकृष्ण मंगल कार्यालय में सगाई समारोह था। समारोह के दौरान अचानक रोहित गश खाकर गिर पड़ा। उसे तत्काल समीप के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां रोहित की मौत हो गई। सगाई की खुशी मातम में बदल गई। रोहित की मौत का कारण का खुलासा नहीं हुआ है। घटना को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। आकस्मिक मृत्यु के तौर पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
काम के दौरान कंपनी सुपरवाइजर की मौत
काम के दौरान सुपरवाइजर की मौत हो गई। घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। सोमवार को प्रताप नगर थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया। जयभीम नगर निवासी आशीष गंगाधर सोमकुंवर (35), प्रताप नगर में आईटी पार्क स्थित एक इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता था। दोपहर करीब 2 बजे काम के दौरान चक्कर आने से आशीष गिर पड़ा। साथी कर्मचारी उसे तत्काल निजी और वहां से मेयो अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित किया।
Created On :   20 Oct 2020 8:25 AM GMT