तालाब में छलांग लगाते ही पत्थर से टकराया सिर, तोड़ दम

Head collided with the stone as soon as he jumped in the pond, Death
तालाब में छलांग लगाते ही पत्थर से टकराया सिर, तोड़ दम
मौत तालाब में छलांग लगाते ही पत्थर से टकराया सिर, तोड़ दम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उमरेड थाना क्षेत्र के पारडबाबा शिवार में शुक्रवार की सुबह करीब 11 से दोपहर 12 बजे के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र सत्यरामसिंग यादव (32) व उसका मित्र अरविंद जगदबसिंह यादव (28) दोनों डब्ल्यूसीएल उमरेड, मूलत: ग्राम खुदुरा, बिहार निवासी पारडगाव तलाब में नहाने गए थे। इस बीच अरिवंद ने तालाब की दीवार से पानी में छलांग लगाते ही पत्थर से उसका सिर व मुंह टकरा जाने से वह अचेत हो गया। उमरेड के ग्रामीण अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक जांच के दौरान ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरियादी की शिकायत पर उमरेड पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच उमरेड पुलिस कर रही है।

संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिरा, मौत 

उमरेड थाना क्षेत्र के देवली शिवार में शुक्रवार 24 सितंबर को पानी भरते समय संतुलन बिगड़ने से कुएं से गिरकर राजकुमार ताराचंद मढई (35) देवली निवासी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार खेत के कुएं से पानी निकाल रहा था। इस बीच आसपास का परिसर गीला होने से संतुलन िबगड़ गया और कुएं में गिरने से राजकुमार की मौत हो गई। फरियादी कुणाल बंडू मढई (19) की रिपोर्ट पर उमरेड पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच उमरेड पुलिस कर रही है

Created On :   26 Sep 2021 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story