चंद्रपुर जिले में कई स्थानों पर जोरदार बारिश, अनेक मकानों की उड़ीं छतें

Heavy rain at many places in Chandrapur district, roofs of many houses blown up
चंद्रपुर जिले में कई स्थानों पर जोरदार बारिश, अनेक मकानों की उड़ीं छतें
चंद्रपुर चंद्रपुर जिले में कई स्थानों पर जोरदार बारिश, अनेक मकानों की उड़ीं छतें

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। पिछले कुछ दिनों से चंद्रपुर में आसमान से आग बरस रही है। इस बीच  अचानक मौसम बदला और चंद्रपुर समेत कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। जिवती तहसील में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तूफानी बारिश हुई।  सोमवार को सुबह से ही बदरीला मौसम रहा। दोपहर में सूरज व बादलों में लुकाछिपी का खेल चल रहा था। रविवार के मुकाबले  सोमवार को 7 डिग्री सेल्सियस से चंद्रपुर का तापमान लुढ़क गया।  सोमवार को चंद्रपुर का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। पारा लुढ़कने से नागरिकों ने राहत की सांस ली।  लोगों की सड़कों पर चहल-पहल दिख रही थी।  शाम के समय हल्की उमस, गर्मी महसूस हो रही थी।  विदर्भ के शहरों के तापमान की बात करें तो अकोला 44.1, अमरावती 43.6, बुलढाना 40.5, ब्रह्मपुरी 41.3, गड़चिरोली 41.4, गोंदिया 40, नागपुर 39.4, वर्धा 43.2, वाशिम 43.5 और यवतमाल का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
 

Created On :   17 May 2022 8:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story