नागपुर में कोरोना पीड़ित मृतकों का सबसे बड़ा आंकड़ा, 18 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के कारण 18 लोगों की मौत हुई। शहर में अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। रविवार को कोरोना ग्रस्त 15 लोगाें की मौत हुई थी। सोमवार को 246 नए पॉजिटिव सामने आए। इसके साथ ही अब तक 6 हजार से अधिक लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 2210 एक्टिव मरीज हैं। मृतकों में 8 का उपचार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) एवं 5 का उपचार इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) में चल रहा था।
इनकी हुई मौत
मेयो में भर्ती यशोधरा नगर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, दत्तवाड़ी निवासी 50 वर्षीय पुरुष, जरीपटका निवासी 68 वर्षीय पुरुष, दहेगांव निवासी 62 वर्षीय महिला, अंसार नगर निवासी 28 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई, जबकि मेडिकल में भर्ती वानाडोंगरी निवासी 65 वर्षीय महिला, कुंभारे कॉलोनी कामठी निवासी 50 वर्षीय महिला, सूर्यनगर निवासी 72 वर्षीय पुरुष, धरमपेठ निवासी 49 वर्षीय पुरुष, हिंगना निवासी 50 वर्षीय महिला, गरोबा मैदान निवासी 45 वर्षीय पुरुष, भालदारपुरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष और टिमकी निवासी 61 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हो गई। 5 अन्य मृतकों की जानकारी जिला शल्य चिकित्सक कार्यालय से नहीं मिल सकी।
Created On :   4 Aug 2020 12:31 PM IST