फूड कैसे से पकड़ाया प्रेमी युगल, आरोपी भी गिरफ्तार

How the lover couple was caught with food, the accused also arrested
फूड कैसे से पकड़ाया प्रेमी युगल, आरोपी भी गिरफ्तार
कार्रवाई फूड कैसे से पकड़ाया प्रेमी युगल, आरोपी भी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर ( अमरावती)। दर्यापुर के बनोसा में स्थित एक फूड कैफे पर प्रेमीयुगलों काे जगह उपलब्ध करवाई जा रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर प्रेमीयुगल को रंगेहाथ पकड़ा गया। जानकारी के नुसार दर्यापुर थाना क्षेत्र के डायमंड मार्केट के पहले मंजिल पर फूड कैफे हैं। इस कैफे पर विगत कुछ दिनों से कॉलेज के युवक-युवतियों की बैठक बढ़ती जा रही थी। जिसके लिऐ कैफे  संचालक द्वारा अलग से रुपए लिए जा रहे थे। इसकी भनक पुलिस को लगते ही पुलिस ने गुरुवार को जाल बिछाकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान प्रेमीयुगल अश्लील हरकत करते रंगेहाथ पकड़े गए। पुलिस ने तुरंत कैफे संचालक अनिकेत नेसकर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक संतोष टाले, विनोद पाथरे, सिदार्थ आठवले, रवींद्र धानोरकार, सुनंदा चव्हाण ने की है।

Created On :   3 March 2023 11:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story