नागपुर में दोपहर ही नहीं रात में भी उमस ने किया हलाकान

Humor shouted in Nagpur not only in the afternoon but also in the night
नागपुर में दोपहर ही नहीं रात में भी उमस ने किया हलाकान
नागपुर में दोपहर ही नहीं रात में भी उमस ने किया हलाकान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  फिलहाल पूर्वी हवा चल रही है। जब उत्तरी हवा का आगमन होगा, तब नागपुर समेत विदर्भ में ठंड महसूस होगी। फिलहाल दिन में गर्मी व उमस की परेशानी बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों तक तापमान में एकदम से कमी आने की संभावना नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

धीरे-धीरे कम होगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में धीरे-धीरे तापमान कम होगा आैर ठंड महसूस होने लगेगी। रात में आेस पड़ने से तड़के ठंड महसूस होगी। कड़ाके की ठंड नवंबर में नहीं पड़ेगी।  दिसंबर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।  

उमस से परेशानी बनी रहेगी
फिलहाल, अधिक या मूसलाधार बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में भी बहुत ज्यादा कमी आने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में उमस महसूस होगी।  

Created On :   21 Oct 2020 4:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story