पत्नी को पीटने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Husband arrested for beating his wife
पत्नी को पीटने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
पीड़िता चली गई थी मायके पत्नी को पीटने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जरीपटका में घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी की लोहे के पाइप से पिटाई कर उसकी जान लेने की कोशिश की। गंभीर जख्मी मोनाली भोयर को कमाल चौक स्थित मदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की मां प्रतिभा ढिल्लो की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने मोनाली के पति विनोद भोयर (47) को धारा 326, 504 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
 पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया :  पुलिस के अनुसार निर्मल कॉलोनी, नारा रोड, जरीपटका निवासी प्रतिभा मेजरसिंह ढिल्लो (54) ने जरीपटका थाने में की शिकायत में बताया कि, उनकी बेटी मोनाली दयाल नगर सोसाइटी, जरीपटका में किसी यादव के यहां पति और दो बेटियों के साथ किराए से रहती है। विनोद नशे का आदी होने से दोनों के बीच घरेलू कलह होती थी। गत 28 फरवरी की रात भी दोनों के बीच  अनबन हुई। विनोद ने गाली-गलौज करना शुरू किया, मोनाली मायके आ गई और रात करीब 9.30 बजे वापस अपने घर गई। इस बात को लेकर विनोद ने  मोनाली के साथ गाली-गलौज कर उसकी लोहे के पाइप से पिटाई करने लगा, तो दोनों बेटियों ने मां को बचाने का प्रयास किया। नहीं माना, तो उन्होंने अपनी नानी (प्रतिभा) को बताया। नानी मोनाली के घर  पहुंची। देखा तो विनोद ने मोनाली को लहूलुहान कर दिया था। मोनाली तत्काल मदन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मोनाली का उपचार शुरू है।   उप-निरीक्षक  सांस्कृत्यायन ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है।  

Created On :   3 March 2023 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story