सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने पर भगवान की कृपा अवश्य होती है : धामेश्वरी देवी 

If you worship God with a true heart, Gods grace is definitely there.
सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने पर भगवान की कृपा अवश्य होती है : धामेश्वरी देवी 
पन्ना सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने पर भगवान की कृपा अवश्य होती है : धामेश्वरी देवी 

डिजिटल डेस्क पन्ना। श्री जुगल किशोर जी मंदिर में चल रहे दिव्य अध्यात्मिक प्रवचन के तीसरे दिन जगत गुरू कृपालू जी महराज की प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवी ने कहा कि सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने पर भक्त पर भगवान की कृपा अवश्य होती है। भगवान की भक्ति करने वाला कभी निराश नही होता। इसलिए निश्क्षल भाव से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वेद और शास्त्रों में इसका प्रमाण है भगवान को बुद्धि के द्वारा बडे-बडे ज्ञानी तो क्या ब्रम्हा जी भी नहीं जान सकते साधारण मनुष्य ही सच्चे मन से भगवान की भक्ति करता है तो उसको उस भक्ति का फल अवश्य मिलता है। इस कलयुग में जो जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है। सत्कर्म करने वाले मनुष्य को भगवान हमेशा अच्छी राह दिखाता है मनुष्य देह बडी मुश्किल से प्राप्त होती है इसलिए इस मनुष्य के शरीर को व्यर्थ में न गवाये परहित में लगायें। लोगों का सदैव हित करें दूसरे की मदद करने से ही भगवान प्रसन्न होते है। इसलिए हमेशा इंसान को सतकर्म की ओर आगें बढना चाहिए।  

Created On :   5 Dec 2022 7:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story