हिनौती ग्राम में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी के साथ की लाठी-डंडों से मारपीट

By - Bhaskar Hindi |25 Feb 2023 3:41 PM IST
पन्ना हिनौती ग्राम में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी के साथ की लाठी-डंडों से मारपीट
डिजिटल डेस्क,पन्ना। अमानगंज थाना में तैनात डायल १०० स्टाफ को जानकारी प्राप्त हुई कि पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली हिनौती ग्राम निवासी महिला फूलबाई कोरी नत्थू बाई कोरी उम्र 57 वर्ष के साथ आपसी विवाद को लेकर उसके पति नत्थू कोरी ने मारपीट कर दी और सिर में लाठी लग जाने से महिला घायल हो गई। वहीं मौके पर डायल १०० वाहन के स्टाफ एएसआई सुशील व रामकिशोर द्वारा घायल पड़ी महिला को अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार जारी है। अमानगंज पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Created On :   25 Feb 2023 3:38 PM IST
Next Story