भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, घोषित करने की आवश्यकता नहीं

India is already a Hindu nation, no need to declare
भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, घोषित करने की आवश्यकता नहीं
नागपुर भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, घोषित करने की आवश्यकता नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई ।  विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। उसे अलग से हिंदू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि भारत की हिंदू राष्ट्र की पहचान को प्रबल करना विहिप का कार्य है। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान व विवाद को लेकर परांडे ने कहा कि जो अनुचित हो उसका समर्थन नहीं किया जा सकता है, लेकिन कोई यह न भूले के जो धर्म के विरुद्ध होगा वह ध्वस्त हो जाएगा। देश में संतों को बदनाम करने का प्रयास होते रहता है।  पत्रकार वार्ता में परांडे बोल रहे थे। बजरंग दल के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के मौके पर परांडे ने कहा कि विहिप व उससे जुड़े संगठन युवाओं को धार्मिक व राष्ट्रीय मामलों में जागृत कर रहे हैं। सामाजिक व रोजगार सृजन के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बजरंग दल के माध्यम से श्मशान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जनवरी में मूर्ति स्थापना
परांडे ने बताया कि जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति स्थापना होगी। भव्य मंदिर दर्शन के लिए खुलेगा। इसके लिए आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश से राम भक्त शामिल होंगे। युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए 100 से अधिक स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यक्रमों में युवतियां भी शामिल होंगी। हितचिंतक अर्थात  सदस्यता अभियान के माध्यम से विहिप युवाओं से जुड़ रही है। देश में 1 लाख से अधिक गांवाें में विहिप का संगठन रहेगा। 1 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लव जिहाद, धर्मांतरण के विरोध में लिए दुर्गावाहिनी व अन्य संगठन कार्य कर रहे हैं। भारत में सेक्यूलरिज्म की संकल्पना अनुचित है।  चर्च खोलने का विरोध किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में मनीष मालानी, प्रशांत तितरे उपस्थित थे। 
 

Created On :   18 March 2023 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story