पूर्णांक का सिविल जज पद हेतु हुआ चयन

By - Bhaskar Hindi |21 Feb 2023 2:48 PM IST
पन्ना पूर्णांक का सिविल जज पद हेतु हुआ चयन
डिजिटल डेस्क,पन्ना। विगत दिवस मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये गए है परीक्षा परिणामों मेंं पन्ना जिले की निवासी पूर्णाक चौबे का चयन सिविल जज हेतु हुआ है। प्रतिभाशाली युवक पूर्णाक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार चौबे के पुत्र तथा जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त उपयंत्री ओम प्रकाश चौबे के भतीजे है पूर्णाक चौबे का सिविल जज पद के लिए चयन पर जिले के लोगों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाए दी है।
Created On :   21 Feb 2023 2:47 PM IST
Next Story