विदर्भ में अभी नहीं आएगा मानसून , नागपुर में बादलों के साथ रहेगी उमस

It will not come in Vidarbha yet, it will be humid with clouds in Nagpur
विदर्भ में अभी नहीं आएगा मानसून , नागपुर में बादलों के साथ रहेगी उमस
विदर्भ में अभी नहीं आएगा मानसून , नागपुर में बादलों के साथ रहेगी उमस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अगले 15 दिनों में मानसून विदर्भ में पहुंच सकता है। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। तेज धूप  से थोड़ी भले ही राहत मिले लेकिन उमस परेशान कर सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी हवा बह रही है। अगले 8-10 दिनों में मानसून मुंबई पहुंच सकता है। इसके बाद नागपुर समेत विदर्भ मेें उसे पहुंचने में अमूमन 4-5 दिन लगते हैं। इस हिसाब से विदर्भ में मानसून 16 जून के आस-पास पहुंचने की संभावना है। गर्मी से राहत जारी रहेगी, लेकिन उमस की परेशानी रहेगी। नागपुर समेत विदर्भ में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि की संभावना नहीं है। 

Created On :   4 Jun 2021 4:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story