पांच IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, इंदौर संभाग के कमिश्नर को भेजा गया मंत्रालय

Kamal Nath Government transferred five IAS officers on Thursday
पांच IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, इंदौर संभाग के कमिश्नर को भेजा गया मंत्रालय
पांच IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, इंदौर संभाग के कमिश्नर को भेजा गया मंत्रालय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए गुरुवार को पांच IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इंदौर संभाग के कमिश्नर राघवेंद्र कुमार सिंह का ट्रांसफर कर उन्हें मंत्रालय भेजा गया है। वहीं मानव अधिकार आयोग के सचिव संजीव कुमार झा का भी ट्रांसफर हुआ है। बता दें कमलनाथ सरकार सत्ता में आने के बद से अब तक कई IAS आर IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर चुकी है। 

सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर पदस्थ दुर्ग विजय सिंह को अपर सचिव राजस्व विभाग, माल सिंह भयडिय़ा अपर सचिव मंत्रालय को अपर सचिव श्रम विभाग और रोहित सिंह उप सचिव मंत्रालय को अपर प्रबंध संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा मानव अधिकार आयोग के सचिव संजीव कुमार झा को आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी और इंदौर संभाग के कमिश्नर राघवेंद्र कुमार सिंह को सचिव मध्य प्रदेश शासन मंत्रालय बनाया गया है।

Created On :   17 Jan 2019 6:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story