किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने कान्हू राजा

By - Bhaskar Hindi |26 Feb 2023 3:18 PM IST
पवई किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने कान्हू राजा
डिजिटल डेस्क,पवई नि.प्र.। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह के निर्देश पर मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पवई प्रहलाद लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया की सहमति से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जागेश्वर शुक्ला द्वारा पवई क्षेत्र के युवा नेता कृष्णपाल सिंह कान्हू राजा महगवां को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री सिंह की नियुक्ति पर युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। साथ ही किसान भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं इनके अध्यक्ष बनने से उन्हें आशा है कि अब उनकी आवाज को प्रखरता से उठाया जाएगा और प्रदेश स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
Created On :   26 Feb 2023 3:18 PM IST
Next Story