प्रेमिका के भाई का अपहरण कर पिटाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Kidnapped brother of girlfriend, 2 accused arrested
प्रेमिका के भाई का अपहरण कर पिटाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
प्रेमिका के भाई का अपहरण कर पिटाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  प्रेमिका को उत्तर प्रदेश भेजने से नाराज सिरफिरे आशिक ने मित्रों की मदद से प्रेमिका के भाई का अपहरण कर लिया। कार में बंधक बनाकर उसे पीटा। प्रकरण दर्ज कर वाठोड़ा पुलिस ने सिरफिरे प्रेमी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी को सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है। 

राधेश्वर नगर निवासी अपहृत राजन (21) है। उसकी छोटी बहन का सुमित जिभकाटे (22) से प्रेम संबंध है। राजन और उसके घर वालों को दोनों के प्रेम संबंधों का पता चल गया था। इस कारण राजन ने अपनी बहन को उत्तर प्रदेश में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया। इसका पता चलते ही सुमित ने अपने मित्र आकाश मेश्राम और एक अन्य के साथ राजन को डराने धमकाने के उद्देश्य से उसका अपहरण की योजना बनाई। गुरुवार की शाम छह बजे दिघोरी से राजन का अपहरण किया, उसे कार में जबरन बैठाया। इसके बाद शहर भर में उसे घुमाते रहे। बहन को उत्तर प्रदेश से नहीं लाने पर राजन को जान से मारने की धमकी दी। कार में उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद सदर क्षेत्र में कार में ही हाथ-पैर बांधकर राजन को बंधक बनाकर रखा। इसके बाद सुमित मित्रों के साथ चला गया। 

बड़ी मशक्कत के बाद छूटा 
राजन कार में लगभग 15 घंटे बंद रहा। बड़ी मशक्कत के बाद वह कार से निकलने में सफल हुआ। पीछे का शीशा तोड़कर राजन बाहर निकला। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। प्रकरण की गंभीरता से अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस हरकत में आ गई। शुक्रवार की शाम छह बजे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटित प्रकरण से सुमित के खिलाफ इसके पहले भी उसकी प्रेमिका की शिकायत पर कोतवाली थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।
 

Created On :   10 Oct 2020 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story