चोरी, आतंक, धोखाधड़ी सहित जानिए नागपुर की अहम वारदातें

Know important incidents of Nagpur including theft, terror, fraud
चोरी, आतंक, धोखाधड़ी सहित जानिए नागपुर की अहम वारदातें
चोरी, आतंक, धोखाधड़ी सहित जानिए नागपुर की अहम वारदातें

कत्लखाने पर छापा, मुक्त कराए गए 17 गौ वंश
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में शहर में चोरी, आतंक,धोखाधड़ी सहित क्राइम तेजी से बढ़ रहा है जिस पर पुलिस लगाम कसने में असमर्थ नजर आ रही है। कामठी रोड स्थित आजरी-माजरी में पुलिस ने अवैध कत्लखाने पर छापा मार कर बड़ी संख्या में गौ वंश को मुक्त कराया है। इस दौरान 4 हजार किलो मांस व दो वाहन कुल लाखों रुपए का माल जब्त किया गया है। 
नाबालिगों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। यशोधरा नगर पुलिस जांच कर रही है। बुधवार को आजरी-माजरी में वैभव लक्ष्मी सोसायटी में अवैध कत्लखाना होने की पुलिस को सूचना मिली थी। यशोधरा नगर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान नाबालिगों की मदद से दस चक्का ट्रक क्र.40 वाई 0951 में मांस लदा जा रहा था और ट्रक क्र.49 डी 5959 में 7 गौ वंश थे, साथ ही गोदाम में 17 गौ वंश बांधे गए थे। कत्लखाना इतना बड़ा है कि उसमें भारी भरकम ट्रक खड़े थे। पुलिस से बचने के लिए परिसर को टीन के शेड से ढंक दिया गया था। दिन भर चली कार्रवाई में तस्कर अब्दुल अजीज शेख कालू (54), रेहान खान शब्बीर खान (30) भांजी मंडी कामठी निवासी सुनील कृष्णा पातोंड (28) मोहन नगर निवासी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

मास्क : 257 पर जुर्माना
 बिना मास्क लगाए 257 लोगों पर मनपा एनडीएस दल ने कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया। मंगलवार को 1 लाख 28 हजार 50 रुपए वसूल किए गए। लक्ष्मी नगर जोन में 51, धरमपेठ जोन 35, हनुमान नगर जोन 25, धंतोली जोन 25, नेहरू नगर जोन 12, गांधीबाग जोन 16, सतरंजीपुरा जोन 14, लकड़गंज जोन 12, आशी नगर जोन 31, मंगलवारी जोन 33, मुनपा मुख्यालय में 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जानकारी एनडीएस दल प्रमुख वीरसेन तांबे ने दी।

साहूकार ने गिरवी कार बेची
साहूकार ने गिरवी कार बेच दी। इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ बुधवार को प्रताप नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। गोपाल नगर स्थित वंदना अपार्टमेंट निवासी राजेश बोरकर ने 10 लाख रुपए की अपनी कार क्र.एमएच 31 डीके 0206 को 15 सितंबर 2017 समता नगर निवासी साहूकार सतीश धारगावे के पास गिरवी रख दी। उस वक्त सौ रुपए के कोरे स्टैंप पेपर पर राजेश के हस्ताक्षर लिए थे। कार के अन्य दस्तावेज भी सतीश को दिए थे। इसके बाद राजेश को सतीश ने 1 लाख 50 हजार रुपए दिए थे। अभी तक राजेश 50 हजार रुपए लौटा चुका है। इसके बाद भी आरोपी सतीश, नितीन धारगावे और पायल मोटर्स के एजेंट अंतुल ने षड़यंत्र कर राजेश की गिरवी कार नंदनवन निवासी राजेंद्र दहीकर को बेच दी है। जांच जारी है। 

ताला तोड़कर 2 लाख की चोरी
बजाज नगर क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर अलमारी से करीब 2 लाख 5 हजार रुपए के सोने के गहने चोर चुरा ले गए। बजाज नगर पुलिस के अनुसार एमआईजी 5/8 वसंत नगर, नागपुर निवासी हर्षवर्धन (21) के पड़ोस में चंद्रकात गुंजीकर का मकान है। गुंजीकर 29 मई 2020 को अपनी बेटी के पास हैदराबाद चले गए और घर की चाभी हर्षवर्धन के पास दे दिए कि उनके घर की नौकरानी जब साफ सफाई करने आए तो उसे दे देना। 22 सितंबर को हर्षवर्धन दोपहर में गुंजीकर के घर की ओर गया, तो उसे गुंजीकर के घर के दरवाजे का ताला टूटा नजर आया। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। हर्षवर्धन ने गुंजीकर को सूचना दी। उसके बाद गुंजीकर के कहने पर हर्षवर्धन ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

प्लॉट हड़पने का पर्दाफाश
ढाई करोड़ रुपए का प्लॉट हड़पने का पर्दाफाश हुआ है। हुड़केश्वर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज िकया गया है। खरे टाउन स्थित हितेश हाइट निवासी नंदा अजय राऊत (42) है, जबकि आरोपी पंकज श्रीधर िगरधर, श्रीधर अपार्टमेंट बेसा रोड निवासी है। दर्ज शिकायत में नंदा ने बताया कि उसका सांस्कृतिक को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में प्लॉट नंबर 14 है। पंकज ने कुछ अखबारों में प्लॉट नंदा से 8 लाख रुपए में खरीदने का विज्ञापन छपवाया, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। फर्जी दस्तावेजों की मदद से पंकज करोड़ों रुपए का प्लॉट गबन करना चाहता था। इससे प्लॉट का भाव कम हो गया और उसे मजबूरी में ढाई करोड़ की जगह 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपए में बेचना पड़ा। उससे उसे लाखों का नुकसान हुआ है।

ठेकेदार ने लगाई फांसी
अजनी थानांतर्गत चंद्रमणि नगर निवासी अर्जुन पवनकर ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात सीढ़ी में रस्सी बांध कर फांसी लगा ली, िजससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि अर्जुन मकान बनाने के ठेके लेता था। लाॅकडाउन के बाद उसे काम नहीं िमल रहा था, जिससे वह आर्थिक परेशानी से जूझ रहा ता। पत्नी नीता पवनकर की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है।

तड़ीपार उत्पात मचाते गिरफ्तार
तलवार लेकर उत्पात मचाते हुए एक तड़ीपार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कपिल नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम चेतन उर्फ दीक्षित देवानंद मेश्राम (20) पंचशील नगर निवासी है। आरोपी कपिल नगर चौक पर तलवार लेकर किसी को मारने की धमकी दे रहा था। सूचना िमलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच ली। उसे थाने लाया गया। उसका अापराधिक रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि पांचपावली थाने से चेतन को नागपुर शहर और ग्रामीण से दो वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया है।

Created On :   24 Sep 2020 8:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story