नागपुर में वैक्सीन की कमी, मनपा ने सिस्टम किया अपडेट, वापस लौट रहे लोग

Lack of vaccine in Nagpur, Manpa updates system, people returning
नागपुर में वैक्सीन की कमी, मनपा ने सिस्टम किया अपडेट, वापस लौट रहे लोग
नागपुर में वैक्सीन की कमी, मनपा ने सिस्टम किया अपडेट, वापस लौट रहे लोग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्र सरकार की ओर से कोविशील्ड टीके के दूसरे डोज की समयसीमा 12 से 16 सप्ताह करने के बाद मनपा प्रशासन ने अपना सिस्टम अपडेट कर दिया। अब 84 दिन के बाद ही कोविशील्ड का दूसरा डोज मिल सकेगा। इसी बीच, रविवार को खदान स्थित मनपा के टीकाकरण केंद्र पर करीब 50 लोग दूसरा डोज लेने पहुंचे, जिन्हें पहला डोज लिए  45 से 50 दिन ही हुए थे। दूसरा डोज देने से मना करने पर लोग हंगामा करने लगे।  

समझाकर वापस भेेजे 
84 दिन बाद दूसरा डोज देने का नियम शनिवार से ही लागू हुआ, लेकिन सिस्टम अपडेट नहीं होने से कुछ लोगों को शनिवार को 45 दिन के बाद ही दूसरा डोज मिल गया। रविवार को सिस्टम अपडेट हुआ। लोग 45 दिन बाद ही दूसरा डोज देने की जिद कर रहे थे। लोगों को शांत किया गया। बाद में नए आदेश की कापी बोर्ड पर लगा दी गई। इसके बाद ये लोग वापस गए। केंद्र पर 84 दिन केे बाद दूसरा डोज संबंधी बैनर लगा होता तो यह हंगामा नहीं होता।    -संजय बालपांडे, पार्षद हंसापुरी.

Created On :   17 May 2021 4:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story