लाखों रुपए का महुए का सड़वा किया नष्ट

Lakhs of rupees mahua rot destroyed
लाखों रुपए का महुए का सड़वा किया नष्ट
गड़चिरोली लाखों रुपए का महुए का सड़वा किया नष्ट

डिजिटल डेस्क, धानोरा. (गड़चिरोली)। तहसील के नवेगांव-पाथरगोटा गांव परिसर के नदी किनारे महुआ शराब निर्माण के लिए महुआ सड़वा रखने की जानकारी मिलते ही बुधवार को गांव संगठन की  महिलाओं ने नदी किनारे छापामार कार्रवाई कर करीब 52 ड्रम महुआ सड़वा नष्ट किया गया। जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवेगांव व पाथरगोटा गांव के शराब विक्रेता द्वारा महुआ शराब निर्माण करने गांव परिसर के नदी किनारे महुआ सड़वा रखने की जानकारी मिलते ही गांव संगठन के महिलाओं ने नदी किनारे छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण के लिए रखे गए 52 ड्रम महुआ सड़वा नष्ट किया गया। जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई।  
 

Created On :   16 March 2023 2:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story