सुबह की सैर पर निकले युवक पर तेंदुए ने किया हमला

Leopard attacked a young man who was out for morning walk
सुबह की सैर पर निकले युवक पर तेंदुए ने किया हमला
चंद्रपुर सुबह की सैर पर निकले युवक पर तेंदुए ने किया हमला

डिजिटल डेस्क, भद्रावती(चंद्रपुर)। भद्रावती के आयुध निर्माणी क्षेत्र में एक माह के भीतर वन विभाग द्वारा दो तेंदुओं को पकड़े जाने के बाद भी तेंदुओं का आतंक जारी है। आयुध निर्माणी कालोनी निवासी  एक व्यक्ति  पर मंगलवार की सुबह तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मंगलवार की सुबह 5 बजे के दौरान हुई। इस घटना से परिसर में एक बार फिर से तेंदुए का आतंक फैल गया है। घायल व्यक्ति का नाम सुरेंद्रसिंह चव्हाण बताया गया। सुरेंद्रसिंह चव्हाण डीएससी स्थित अपने क्वाटर्र से सुबह की सैर के लिए जा रहे थे। तभी कालोनी के मुख्य मार्ग पर एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बड़ी हिम्मत से इस तेंदुए का मुकाबला कर खुद को बचाया। उन्हें इलाज के लिए कालोनी के आयुध निर्माणी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भद्रावती वन क्षेत्राधिकारी एच. पी. शेंडे अपने सहायक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और पंचनामा किया। एक माह पहले इसी कालोनी में घूमने जा रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था।  इस इलाके से दो तेंदुए पकड़े गए हैं।  उस समय कालोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।  
 

Created On :   22 March 2023 3:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story