- Home
- /
- भंडारा से जख्मी अवस्था में ...
भंडारा से जख्मी अवस्था में गोरेवाड़ा लाए तेंदुए की मौत
By - Anita Peddulwar |19 April 2022 2:39 AM GMT
नागपुर भंडारा से जख्मी अवस्था में गोरेवाड़ा लाए तेंदुए की मौत
डिजिटल डेस्क, नागपुर। भंडारा से जख्मी अवस्था में गोरेवाड़ा में लाए गए तेंदुए की मौत हो गई। शवविच्छेदन के बाद अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि गत तीन दिन पहले भंडारा के साकोली क्षेत्र में सुबह एक तेंदुआ हाई-वे पर घायल अवस्था में देखा गया था। वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। किसी दूसरे तेंदुए से हुई लड़ाई में उसका यह हाल हुआ था। गोरेवाड़ा में लाकर यहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही थी, लेकिन रविवार की रात उसकी मौत हो गई।
Created On :   19 April 2022 8:08 AM GMT
Next Story