खेत में घुसकर तेंदुए ने किया शिकार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
चंद्रपुर खेत में घुसकर तेंदुए ने किया शिकार

डिजिटल डेस्क,  घुग्घुस(चंद्रपुर)। मौजा नकोड़ा में मंगलवार को तड़के गांव से 200 मीटर दूरी पर स्थित शफीक शेख के खेत में पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व समाजकल्याण सभापति ब्रीजभूषण पाझारे  नकोड़ा गांव के कुछ पदाधिकारियों के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल पर तेंदुए के पैरों के निशान दिखाई दिए। पाझारे ने उक्त घटना की जानकारी राज्य के वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार काे फोन पर दी। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित वन विभाग के कर्मचारियों को बाघ को पिंजरे में कैद करने की सूचना दी। उनके आदेश पर वन अधिकारी खाडे व वनविभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर सरपंच किरण बांदूरकर, पूर्व सरपंच ऋषि कोवे, उपसरपंच मंगेश राजगडकर, सदस्य रजत तुरणकार शफीक शेख व गांव के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
  

Created On :   22 March 2023 3:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story