तेंदुए ने किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Leopard hunted, panic among villagers
  तेंदुए ने किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
घोराड के खेत परिसर में   तेंदुए ने किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

डिजिटल डेस्क, वरूड अमरावती। वन्यजीवों का ग्रामीण क्षेत्रों में आना और शिकार करने की घटनाएं बदस्तूर जारी है। तहसील के मौजा घोराड में मेटे के खेत में तेंदुए ने बछड़े का शिकार किया। यह मामला सोमवार की सुबह सामने आया. इससे गांववासियों में भय व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घोराड गांव में खेत में गुट  नं 64 में मारोतराव मेटे का खेत है।  रविवार की रात तेंदुएं ने यहां दो-तीन साल के बछड़े का शिकार किया।  घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।  सूचना मिलते ही लिंगा अंचल अधिकारी भारतभूषण अलसपुरे,  बिट वन रक्षक वी.के. गिरोडकर ने मृतक बछड़े का पंचनामा किया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण किया। किसानों और नागरिकों में डर फैल गया है। घटना के बाद वन विभाग ने गांववासियों को सतर्क किया है।

Created On :   14 March 2023 4:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story