महिला को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

Leopard who injured woman imprisoned in cage
महिला को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद
राहत महिला को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

डिजिटल डेस्क, भद्रावती (चंद्रपुर)।  आयुध निर्माणी चांदा के सेक्टर 5 में शाम को टहलने निकली महिला पर हमला कर घायल करने वाले तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। तेंदुए को इलाज के लिए चंद्रपुर के सीटीसी सेंटर में भर्ती कराया गया है और इलाज के बाद वरष्ठों के निर्देशानुसार इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।  20 फरवरी की शाम आयुध निर्माणी चांदा कालोनी की विमलादेवी टीकाराम नाम की 42 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने सेक्टर 5 में तीन अलग-अलग जगहों पर पिंजरा लगाया था। अंतत: गुरुवार की सुबह तेंदुआ एक पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ डेढ़ साल की मादा प्रजाति की है।  उसे कुछ जगहों पर चोट लगने के कारण इलाज के लिए चंद्रपुर के सीटीसी सेंटर भेजा गया था। इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। यह कारवाई सहा.वनसंरक्षक अदेशकुमार शेंडगे, वनपरिक्षेत्र अधिकारी एच.पी.शेंडे, क्षेत्र सहायक विकास शिंदे, वनरक्षक धनराज गेडाम ने की है।
 

Created On :   3 March 2023 12:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story