लिव-इन में रहने वाली महिला की उसी के पार्टनर ने की हत्या

Live-in relationship murder case of pune, boyfriend killed his girlfriend
लिव-इन में रहने वाली महिला की उसी के पार्टनर ने की हत्या
लिव-इन में रहने वाली महिला की उसी के पार्टनर ने की हत्या

डिजिटल डेस्क, पुणे। शहर के मोशी स्थित नागेश्वर कॉलनी से एक महिला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला के चरित्र पर संदेह कर उसके पार्टनर ने उस पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार की सुबह है। घटना को अंजाम देने के बाद महिला का पार्टनर भाग गया है। भोसरी पुलिस थाने में उस पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि शारदाबाई शांताराम काकडे (50 वर्ष) और महेशभाई रामजीभाई पटेल (55) पिछले 17 सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महेश को शारदाबाई के चरित्र पर हमेशा शक रहता था। इसी के चलते उसने शारदाबाई की हत्या कर दी। घटना को लेकर एमआईडीसी भोसरी पुलिस थाने में महेशभाई रामजीभाई पटेल (55) पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेश भाई मूल रूप से मध्यप्रदेश स्थित भोपाल का निवासी है। पुणे में वह मोशी स्थित नागेश्वर कॉलोनी में रहता है। वह निर्माण व्यवसाय करता है। पिछले 17 सालों से वह शारदा बाई के साथ रहता था। महेश भाई शारदा बाई के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर दोनों के झगड़े हुआ करते थे। शुक्रवार की सुबह करीब सवा आठ बजे महेश भाई ने इसी वजह के चलते शारदा बाई के चेहरे पर लोहे के फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद महेश भाई वहां से भाग गया। पुलिस महेश भाई को ढूंढ रही है।

Created On :   31 March 2018 6:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story