Bengaluru Lockdown: 24 मार्च से पति ने बंद किया नहाना, दिनभर करता है सेक्स की डिमांड, महिला ने पुलिस से मांगी मदद

Bengaluru Lockdown: 24 मार्च से पति ने बंद किया नहाना, दिनभर करता है सेक्स की डिमांड, महिला ने पुलिस से मांगी मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) लागू है। सभी लोग अपने परिवार के साथ सुकून से समय बिता रहे हैं, तो वहीं कुछ परिवार में लॉकडाउन की वजह से घेरलू हिंसा भी हो रही है। कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक पति द्वारा पत्नी से बार-बार सेक्स की डिमांड पूरी न करने पर (Sex Demand) उसके साथ मारपीट की गई है।

पीड़िता ने इस बात की जानकारी बेंगलुरु पुलिस द्वारा शुरु की गई महिला हेल्पलाइन की परिहार शाखा को दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, महिला का कहना है कि उसका पति किराना व्यापारी है। लॉकडाउन की वजह से दुकान बंद है और पति दिनभर घर पर ही रहता है और बार-बार सेक्स की डिमांड करता है। पत्नी के मना करने पर उसके साथ जमकर मारपीट भी की जाती है। पीड़ित महिला ने पुलिस में गुहार लगाई है कि उसे इस संकट से जल्द से जल्द बचाया जाए। 

Coronavirus: पति बार-बार करता है सेक्स, परेशान पत्नी सरकार से बोली- लॉकडाउन हटा दो- देखें वीडियो

बेंगलुरु के जयानगर (Jayanagar of Bengaluru) में रहने वाली 31 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस काउंसलर्स को बताया कि उसका पति लॉकडाउन की वजह से दिनभर घर में रहता है। लॉकडाउन के बाद से पति ने नहाना बंद कर दिया है। कई बार समझाने के बाद भी पति नहाने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन पति को कोई बात समझ नहीं आ रही है। टीवी देखने और खाना खाने के बाद पति दिनभर-रातभर सिर्फ सेक्स की डिमांड करता है। अगर सेक्स के लिए माना करती हूं तो जमकर मारपीट करता है। परेशान महिला ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी भी पिता का रूटीन देखकर नहाने से बचने लगी है। हालांकि, सीनियर काउंसलर ने भरोसा जताया है कि वह महिला के पति को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाएंगे और इस संकट से निजात दिलाएंगे।

Created On :   20 April 2020 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story