नांदचांद में किया गया भगवान शिव का अभिषेक 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शाहनगर नांदचांद में किया गया भगवान शिव का अभिषेक 

शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर विकासखण्ड के नांदचांद प्राचीन शिव मंन्दिर में भगवान शिव एवं माता पार्वती का रूद्राअभिषेक पूरे विधि विधान से कराया गया। ग्रामीणों ने माघ शुक्ल पक्ष नौवीं तिथि सोमवार के उपलक्ष्य में ज्योतिषाचार्य पंङित प्रवेश चौबे सिमरी के द्वारा यजमान राकेश दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी मन्जू दुबे सहित नगरवासियों ने भगवान शिव का अभिषेक कर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर सारा वातावरण  भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर नांदचांद की महिलाओं ने 21हजार शिवलिंग बनाकर घी, दूध, दही, शहद, शक्कर एवं गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। 

Created On :   1 Feb 2023 10:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story