आज होगा भगवान श्री गिरजेश्वर महादेव का श्रृंगार

By - Bhaskar Hindi |18 Feb 2023 1:15 PM IST
पन्ना आज होगा भगवान श्री गिरजेश्वर महादेव का श्रृंगार
डिजिटल डेस्क पन्ना। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सतना बैरियल सत्यम पैलेस के पास स्थित श्री गिरजेश्वर मंदिर में आज शिवार्चन कार्यक्रम किया जायेगा। मंदिर के पुजारी पंडित राकेश द्विवेदी ने बताया कि शिवार्चन के पश्चात भगवान का श्रृंगार होगा एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। तत्पश्चात शाम को महाशिवरात्रि का आयोजन होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रृद्धालु भक्तगणों से मंदिर में भगवान के दर्शन की अपील की है।
Created On :   18 Feb 2023 1:14 PM IST
Next Story