वृंदावन के आश्रम में नागपुर की कथावाचक युवती से महंत ने किया दुष्कर्म

Mahant molests a Nagpur-based narrator from Vrindavans ashram
वृंदावन के आश्रम में नागपुर की कथावाचक युवती से महंत ने किया दुष्कर्म
वृंदावन के आश्रम में नागपुर की कथावाचक युवती से महंत ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर । मथुरा उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित एक आश्रम में नागपुर की कथावाचक युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आश्रम के एक महंत पर पूजा-विधि सिखाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहसील पुलिस ने दीनबंधु नामक महंत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। तहसील के थानेदार जयेश भंडारकर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच वृंदावन के कोतवाली थाने की पुलिस (उत्तर प्रदेश) करेगी।  

यह है मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नागपुर की 25 वर्षीय युवती कथावाचक है। करीब 10 साल से वह कथा वाचन के लिए देश भर में विविध स्थानों पर जाती है। उसने पुलिस को बताया कि जून में फेसबुक के माध्यम से उसकी मथुरा (उत्तर प्रदेश) जिले के वृंदावन स्थिति एक अाश्रम के दीनबंधु दास महाराज (40) नामक महंत व पुजारी से पहचान हुई। इसके बाद दीनबंधु फेसबुक मैसेंजर से युवती को फोन करने लगा। उसने युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। दोनों में चैटिंग शुरू हो गई। युवती ने दीनबंधु को बताया कि वह मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करती है। दीनबंधु ने उससे मिट्टी के बर्तन आश्रम में रखने के लिए मांगे। युवती को  संस्कृत में आचार्य पदवी प्राप्त करनी थी। रिश्तेदारों की सिफारिश पर  वृंदावन में एक संस्कृत महाविद्यालय में उसे प्रवेश मिल गया। 5 अक्टूबर 2020 को युवती मां के साथ वृंदावन गई। दीनबंधु दास ने युवती की आश्रम में रहने की व्यवस्था भी कर दी थी। 

महंत ने कमरे में बुलाया
गत 6 अक्टूबर  को दीनबंधु दास के कार्यक्रम में युवती सहभागी हुई। रात करीब 9 बजे वह मां के साथ आश्रम में आई। 8 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे दीनबंधु ने पूजा-विधि सिखाने के बहाने युवती को अपने कमरे में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। उसने इनकार किया तो दीनबंधु ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर तहसील पुलिस ने दीनबंधु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

मामा ने बंधाया ढांढस
दीनबंधु के कृत्य से युवती बेहद डरी हुई थी। उसके मामा ने उसे ढांढस बंधाया, तब उसने परिजनों को सारी सच्चाई बताई। परिजनों की ओर से दिलासा मिलने पर 27 अक्टूबर को उसने तहसील थाने पहुंचकर दीनबंधु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। घटनास्थल वृंदावन होने के कारण संबंधित कार्रवाई के दस्तावेज वृंदावन के कोतवाली थाने में भेज दिए गए हैं। 

शादी का लालच देकर हुआ फरार 
आरोपी दीनबंधु  ने युवती से जबरन  संबंध बनाने की बात पीड़िता के मामा के सामने कबूल किया। उसने युवती से शादी करने की इच्छा जताई। पीड़िता  दोबारा वृंदावन के उस आश्रम में गई, तो पता चला कि दीनबंधु आश्रम छोड़कर फरार हो चुका है। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।  

 
 

Created On :   30 Oct 2020 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story