महाराष्ट्र: नवंबर-दिसंबर में बोर्ड की पुनर्परीक्षा

Maharashtra: Board review in November-December
महाराष्ट्र: नवंबर-दिसंबर में बोर्ड की पुनर्परीक्षा
महाराष्ट्र: नवंबर-दिसंबर में बोर्ड की पुनर्परीक्षा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा की पुनर्परीक्षा की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा नवंबर-दिसंबर में होगी। विद्यार्थी 20-29 अक्टूबर तक नियमित शुल्क के साथ अपने स्कूल-जूनियर कॉलेज में आवेदन भर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आवेदन भरे जा सकते है। स्कूल-जूनियर कॉलेज 3-4 नवंबर तक बैंक में चालान से शुल्क भर सकते हैं। वहीं, विभागीय मंडल में विद्यार्थियों की सूची चालान के साथ 5 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। जल्द ही बोर्ड विस्तृत टाइमटेबल जारी करेगा। 

हर वर्ष अमूमन जुलाई-अगस्त में पुनर्परीक्षा होती थी। इस वर्ष कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते परीक्षा के आयोजन में देरी हुई है। इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश भर से 14 लाख 20 हजार 575 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा में 12 लाख 81 हजार 712 विद्यार्थी पास हुए। 1 लाख 38 हजार 863 विद्यार्थी असफल हुए थे। नागपुर विभाग से 14 हजार विद्यार्थी असफर रहे। वहीं दसवीं कक्षा में प्रदेश से 15 लाख 84 हजार 264 िवद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, 83 हजार 159 विद्यार्थी असफल हुए। 
 

Created On :   20 Oct 2020 4:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story