महाशिवरात्रि आज विभिन्न शिवालयों में शिवार्चन सहित होंगे धार्मिक कार्यक्रम

Mahashivratri today religious programs will be held in various pagodas including Shivarchan
महाशिवरात्रि आज विभिन्न शिवालयों में शिवार्चन सहित होंगे धार्मिक कार्यक्रम
पन्ना महाशिवरात्रि आज विभिन्न शिवालयों में शिवार्चन सहित होंगे धार्मिक कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क पन्ना। महाशिवरात्रि आज दिनांक १८ फरवरी दिन शनिवार को मनाई जायेगी। जिसमें पन्ना शहर सहित विभिन्न आंचलिक क्षेत्रों में देवालयों में भगवान शिव का अभिषेक सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पन्ना शहर के धरम सागर तालाब स्थित शिव मंदिर, श्री जुगल किशोर जी मंदिर, बडा बाजार स्थित सांई मंदिर, गिरजेश्वर महादेव मंदिर व आंचलिक क्षेत्रों श्री चौमुखनाथ, नांदचांद, सारंगधाम मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। 
महादेव कार्यक्रम का आयोजन आज
महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी को शाम 6:30 बजे चौमुखनाथ मंदिर प्रांगण में महादेव पर्व का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। रीवा की शशि पाण्डेय एवं साथी कलाकार लोकगायन, भोपाल की वी. अनुराधा सिंह एवं साथी कलाकार शिव केन्द्रित नृत्य और दिल्ली की ममता जोशी एवं साथी कलाकार भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगी। संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन निरंतर दूसरे वर्ष किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है महादेव पर्व में सभी नागरिकों से शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Created On :   18 Feb 2023 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story