तुलसी-शालिगग्राम विवाह के साथ हुई मंगल कार्यों की शुरूआत 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शाहनगर तुलसी-शालिगग्राम विवाह के साथ हुई मंगल कार्यों की शुरूआत 

डिजिटल डेस्क शाहनगर नि.प्र.। नगर में घर- घर तुलसी एवं भगवान विष्णु के अवतार शालिगग्राम का विवाह विथि विधान के साथ सम्पन्न होते ही मंगल कार्यों की शुरूआत हो गयी। काबिलेगौर है कि कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी-विवाह आदि सभी मंगल कार्य आरम्भ हो जाते हैं इसलिए ग्यारस एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। पद्मपुराण के पौराणिक कथा अनुसार राजा जालंधर की पत्नी वृंदा के श्राप से भगवान विष्णु पत्थर बन गए थे जिस कारणवश प्रभु को शालिग्राम भी कहा जाता है और भक्तगण इस रूप में भी उनकी पूजा करते हैं। इसी श्राप से मुक्ति पाने के लिए भगवान विष्णु को अपने शालिग्राम स्वरुप में तुलसी से विवाह करना पड़ा था और उसी समय से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी विवाह का उत्सव मनाया जाता है। शाम को लोगों ने गन्ना आंवला, शकला सहित बेर सिंघाङा खरीदी कर विधि विधान से पूजा अर्चना की।

Created On :   5 Nov 2022 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story