चुनाव से पहले संकट: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, आज BJP में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के 8 विधायक

चुनाव से पहले संकट: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, आज BJP में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के 8 विधायक

डिजिटल डेस्क, इम्फाल। पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में अंतर्कलह का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी के सामने अब मणिपुर में बड़ा सियासी संकट खड़ा हो गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदास कोंथोजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले साल दिसंबर में उन्हें मणिुपर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, कांग्रेस के 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 

 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी मणिपुर में अपनी जमीन तलाशने की कोशिश लंबे समय से कर रही है। ऐसे स्थिति में पार्टी के विधायकों का टूटना हाईकमान के लिए संकट पैदा कर सकता है। इस्तीफा देने वाले गोविंदास कोंथोजम कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। उन्होंने 6 बार मणिपुर की विष्णुपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। वे विधानसभा में चीफ व्हिप भी हैं, वहीं मणिपुर कैबिनेट मंत्री के पद पर काम कर चुके हैं। उनका पद से इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए मणिपुर में बड़ा झटका साबित हो सकता है। 

दरअसल मणिपुर विधानसभा चुनाव भी 2022 में होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी लगातार अपने पांव मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। यही वजह है कि जून महीने में ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष के पद में बदलाव किया था। बीजेपी की कोशिश है कि सत्ता एक बार फिर बीजेपी के हाथ में ही रहे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते पिछले महीने भाजपा ने शारदा देवी को मणिपुर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। शारदा देवी ने एस टिकेंद्र सिंह की जगह ली, जिनकी मई में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।

Created On :   20 July 2021 4:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story