भाजपा नेता मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू ने कल दिया था इस्तीफा

भाजपा नेता मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू ने कल दिया था इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। भाजपा नेता मनोज सिन्हा अब जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। बुधवार शाम गिरीश चंद्र मुर्मू के पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिन्हा को नया उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया है। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। 5 अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे एक साल पूरा हुआ है, इसी बीच बुधवार शाम को अचानक जीसी मुर्मू के इस्तीफे की खबर आई थी। 

 

 

मनोज सिन्हा को एलजी की जिम्मेदारी मिलने के साथ जम्मू-कश्मीर के उच्चस्थ पद पर राजनीतिक एंट्री हुई है। मनोज सिन्हा पूर्व में गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सिन्हा मंत्री रह चुके हैं और उनके पास रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री का कार्यभार था। हालांकि, 2019 का लोकसभा चुनाव वो हार गए थे। बता दें कि इससे पहले जब जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था तब सत्यपाल मलिक यहां के राज्यपाल थे, लेकिन जब केंद्रशासित प्रदेश बना तो अधिकारी जीसी मुर्मू को भेजा गया। जीसी मुर्मू की गिनती भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास अधिकारियों में होती रही है। 

 

 

Created On :   6 Aug 2020 2:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story