मौसम में खराबी के चलते नागपुर एयरपोर्ट से कई उड़ानें लेट

Many flights delayed from Nagpur airport due to bad weather
 मौसम में खराबी के चलते नागपुर एयरपोर्ट से कई उड़ानें लेट
परेशानी  मौसम में खराबी के चलते नागपुर एयरपोर्ट से कई उड़ानें लेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर । मौसम में खराबी और भारी बारिश के चलते कई उड़ानों पर असर हुआ है। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर रविवार 10 जुलाई को आने-जाने वाले इंडिगो के 7 व एयर इंडिया का एक विमान विलंब से गंतव्य पर पहुंचा। रविवार सुबह 11.05 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 5328 करीब 35 मिनट, दोपहर 12.35 बजे हैदराबाद से आने वाली उड़ान संख्या 6-इ 7136 लगभग 24 मिनट, दोपहर 3 बजे मुंबई से आने वाली उड़ान संख्या 6-इ 5261 करीब 37 मिनट, दोपहर 3.50 बजे बंगलुरु से आने वाली उड़ान संख्या 6-इ 6753 लगभग 29 मिनट, सुबह 6.20 बजे कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या 6-इ 812 करीब 24 मिनट विलंब से पहुंची। दोपहर 3.30 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6-इ 6292 लगभग 50 मिनट, शाम 4.20 बजे बंगलुरु जाने वाली उड़ान संख्या 6-इ 6754 करीब 35 मिनट और रात 8.30 बजे मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआय 629 लगभग 1 घंटा 25 मिनट विलंब से पहुंची। 

Created On :   11 July 2022 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story