जेके सीमेण्ट प्लांट द्वारा किया गया मैराथन दौड का आयोजन

डिजिटल डेस्क पन्ना। जेके सीमेंट प्लांट पन्ना द्वारा आज दिनांक २१ जनवरी २०२३ को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ-साथ उनके परिजनों जिनमें बच्चों ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान पन्ना की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मुख्य अथिति रहीं तथा कंपनी के यूनिट हेड अनिल बदगोत्री उपास्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कंपनी ने आसपास के किसानों व कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के मध्य आपसी सहयोग व समर्पण के साथ मैराथन दौड क आयोजन किया गया। दौड़ की मुख्य विचारधारा भी एक दौड़ सहयोग की रखी गई। जिसका उद्देश्य किसानों को यह संदेश देना था कि कंपनी सदैव से किसानों के साथ चली है, साथ बढी है और अब साथ दौडऩा भी है। कंपनी ने किसानों को समर्पित इस दौड़ से सभी क्षेत्रवासियों को स्वस्थ रहने और सहयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कुल 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और तीन किमी की दौड़ लगाई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागीयो को अलग-अलग श्रेणी के अनुसार पुरस्कार वितरण भी मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। मुख्य अथिति एडीशनल एसपी श्रीमती आरती सिंह और कंपनी के यूनिट हेड के द्वारा सभी अधिकारी और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनके साहसिक प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी व जीवन में स्वस्थ्य रहने के फायदे भी बताए गए। इस दौरान सुशील कुमार अहिरवार थाना प्रभारी सिमरिया भी उपस्थित रहे। आगे भी इसी तरह के सहयोगात्मक कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के द्वारा लगातार किया जाता रहेगा।
Created On :   22 Jan 2023 3:54 PM IST