महापौर संदीप जोशी हुए कोरोना पॉजिटिव

Mayor Sandeep Joshi became Corona positive
महापौर संदीप जोशी हुए कोरोना पॉजिटिव
महापौर संदीप जोशी हुए कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर के प्रथम नागरिक व महापौर संदीप जोशी कोरोना संक्रमित पाए गए।   उन्होंने एक मैसेज के जरिये यह जानकारी दी। महापौर ने कहा कि कोविड-19 से लड़ते-लड़ते आखिरकार 8 महीने बाद बुधवार को जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों के मार्गदर्शन में वे अपना उपचार करा रहे हैं।  श्री जोशी ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने का आह्वान किया। इससे पहले महापौर दो बार क्वारेंटाइन रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग लोगों के संपर्क में आने के बाद खुद को क्वारेंटाइन किया था, लेकिन वे सुरक्षित बाहर आ गए थे। इस बार वे खुद संक्रमण की चपेट में आ गए। 
 

Created On :   11 Dec 2020 6:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story