लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक आज  

Meeting of Small Wage Employees Union today
लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक आज  
पन्ना लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक आज  

डिजिटल डेस्क पन्ना। लघु वेतन कर्मचारी संघ पन्ना के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 24 फरवरी को भोपाल में चौथे चरण का प्रदेशव्यापी धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें लघु वेतन कर्मचारी संघ की संगठनात्मक एवं आगामी रणनीति के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 19 फरवरी को दोपहर ०2 बजे क्षीरसागर मंदिर बेनीसागर तालाब पन्ना पर रखी गई है। श्री पाण्डेय ने उक्त बैठक में सभी कर्मचारी, जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता साथी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। 

Created On :   19 Feb 2023 1:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story