नागपुर में हर दिन उछल रहा पारा, तापमान 6 डिग्री बढ़ा

Mercury bouncing in Nagpur every day, temperature rises 6 degrees
नागपुर में हर दिन उछल रहा पारा, तापमान 6 डिग्री बढ़ा
नागपुर में हर दिन उछल रहा पारा, तापमान 6 डिग्री बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अब पारा हर दिन उछाल मार रहा है। पिछले छह दिन में अधिकतम तापमान छह डिग्री से ज्यादा बढ़़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्वी हवा चल रही है और फिलहाल तापमान में कमी आने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति 3-4 किमी प्रति घंटा है। मौसम शुष्क बना रहेगा आैर गर्मी का एहसास होता रहेगा। जिस तेजी से तापमान बढ़ रहा हैै, उससे माना जा रहा है कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी। शुक्रवार को भी तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हो सकती है। रातें भी गर्म हो रही हैं। 

Created On :   26 Feb 2021 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story