मंदिर में सपरिवार पहुंचे खनिज मंत्री, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

डिजिटल डेस्क,पन्ना। मध्य प्रदेश शासन के खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह अपनी धर्मपत्नी सहित श्री प्राणनाथ जी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नगर पालिका पन्ना अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशि परमार के साथ-साथ अन्य महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल रही। महिला शक्ति द्वारा श्री प्राणनाथ जी के मंदिर के ब्रह्म चबूतरे पर गुम्मट जी मुख्य मंदिर के पीछे मेहर सागर का पाठ किया गया। जिसमें प्रणामी समाज की महिलाओं ने भी शिरकत की। इस अवसर पर जहां मुख्य मंदिर के पुजारी देवकरण त्रिपाठी के साथ-साथ वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद राखी शर्मा, ललिता शर्मा, तिलक राज शर्मा, अल्पेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ट्रस्टी और महाप्रबंधक द्वारा सभी का अभिनंदन किया गया।
Created On :   25 Feb 2023 3:05 PM IST