नागपुर यूनिवर्सिटी के सामने फूंका मंत्री का पुतला
By - Anita Peddulwar |28 Aug 2020 8:06 AM GMT
नागपुर यूनिवर्सिटी के सामने फूंका मंत्री का पुतला
डिजिटल डेस्क, नागपुर। विद्यार्थियों से मारपीट के मामले का विरोध करते हुए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने धुले के पालकमंत्री अब्दुल सत्तार का पुतला फंूका। नागपुर विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। पुणे में मंत्री सत्तार के घेराव के दौरान विद्यार्थियों से मारपीट की गई। वे विद्यार्थी न्याय की मांग कर रहे थे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा है कि, राज्य सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करने लगी है। विरोध प्रदर्शन में शिवानी दाणी, राहुल खंगार, आलोक पांडेय, दीपांशु लिंगायत, सारंग कदम, रितेश रहाटे,यश सातपुते, योगेश पाचपोर, अमेय विश्वरूप, प्रसाद मुजुमदार, संकेत कुकड़े शामिल थे।
Created On :   28 Aug 2020 8:05 AM GMT
Next Story