- Home
- /
- शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, ...
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दूसरी युवती से की सगाई
डिजिटल डेस्क, नागपुर। जरीपटका थाने में ब्यूटीशियन की शिकायत पर सौरभ संतोष तिवारी (27) के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल सौरभ औरंगाबाद के सतारा में रहता है। आरोप है कि नागपुर, औरंगाबाद, पुणे व कोराड़ी क्षेत्र में उसे बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान सौरभ ने दूसरी युवती से सगाई कर ली।
दो साल पहले औरंगाबाद बुलाया था घूमने के लिए
पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय युवती ने बीबीए किया है। वर्तमान में वह ब्यूटीशियन का काम करती है। शिकायत के अनुसार सौरभ और पीड़िता ने चौथी कक्षा तक एक साथ पढ़ाई की। सौरभ अपनी पढ़ाई पूरी कर औरंगाबाद क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करने लगा। वर्ष 2017 में पुराने दोस्तों ने वॉट्सएप ग्रुप तैयार किया। उस ग्रुप में सौरभ भी जुड़ा था। इन दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद अच्छी दोस्ती हो गई। वर्ष 2018 में सौरभ ने युवती को औरंगाबाद घुमाने के लिए बुलाया। सौरभ अपने फ्लैट पर ले गया। आरोप है कि उसने रात के खाने के समय पानी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। नाराजगी जताई तो उसने शादी करने का भरोसा दिलाया। युवती को पता चला कि सौरभ ने दूसरी युवती से सगाई कर ली है, तब उसने जरीपटका थाने में 23 अक्टूबर को सौरभ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Created On :   27 Oct 2020 7:29 AM GMT